आईएएस पूजा सिंघल की रिमांड अवधि 5 दिनों के लिए बढ़ायी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 20, 2022

Pooja Singhal

सीए सुमन कुमार रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद जेल भेजे गये
रांची। मनी लाउंड्रिंग मामले में गिरफ्तार आईएएस पूजा सिंघल की रिमांड अवधि को ईडी की विशेष अदालत ने पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया है। पूजा सिंघल की रिमांड अवधि तीसरी बार बढ़ायी गयी है। वहीं इस मामले में गिरफ्तार सीए सुमन को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

रिमांड अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेशी
निलंबित आईएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार को दोनों को ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। जहां ईडी की ओर से पूजा सिंघल को 6 दिनों के लिए रिमांड पर मांगा गया, लेकिन विशेष अदालत 5 दिनों की रिमांड अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी।

6दिनों की रिमांड अवधि की मांग की गयी

ईडी के अधिवक्ता बीएमपी सिंह ने कोर्ट से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सीए सुमन कुमार और आईएएस पूजा सिंघल की रिमांड अवधि पूरा होने के बाद दोनों को शुक्रवार को प्रवर्त्तन निदेशालय की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से ईडी की ओर से सीए सुमन कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आग्रह किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। वहीं आईएएस पूजा सिंघल की रिमांड अवधि को छह दिनों के लिए फिर से बढ़ाने का आग्रह ईडी की ओर से किया गया। विशेष अदालत ने दोनों पक्ष को सुनने के बाद पूजा सिंघल की रिमांड अवधि को 5 दिनों तक बढ़ाने जाने का आदेश दिया है।

See also  अमन साहू गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर कसा शिकंजा, राहुल सिंह के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

तीन आधार पर रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग

ईडी के लोक अभियोजक ने बताया कि अभी ईडी को डिजिटल डिवाइस और कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, वहीं सोर्स ऑफ इनकम के बारे में जानकारी ली जा रही हैं, इस कारण से रिमांड अवधि बढ़ाने का आग्रह किया गया।

तबीयत बिगड़ने की बात करने से पूछताछ में बाधा

बताया गया है कि आईएएस पूजा सिंघल के अधिवक्ता की ओर से भी पक्ष रखते हुए कहा कि एक महिला अधिकारी होने के नाते उनकी गरिमा का ध्यान रखा जाए और पूछताछ के दौरान सख्ती नहीं बरती जाए। वहीं इस मामले में मीडिया ट्रायल से भी बचाव आग्रह किया गया। दूसरी तरफ ईडी की ओर से यह तर्क दिया गया कि रिमांड अवधि के दौरान बार-बार पूजा सिंघल तबीयत बिगड़ने की बात कर रही है, जिससे रिमांड अवधि में पूछताछ का समय समाप्त हो जा रहा है। अदालत में पूजा सिंघल की ओर से समुचित इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया।

See also  गजब की शराबबंदी! बिहार में पुलिस थाने के सामने ही चाय दुकान में सालों से बिक रही शराब

पहले पूजा सिंघल को कोर्ट लाया गया

इससे पहले आज कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी की टीम पूजा सिंघल को लेकर सिविल कोर्ट परिसर स्थित ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत पहुंची । बाद में सीए सुमन कुमार को भी अलग वाहन से ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय से कोर्ट लाया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने सुमन कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल और पूजा सिंघल को रिमांड पर लेने का आदेश सुनाया।

जेल भी जाकर पूछताछ संभव
लोक अभियोजक ने बताया कि सीए सुमन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर ईडी की टीम अदालत से अनुमति लेकर उनसे जेल जाकर पूछताछ कर सकती है।

पूजा सिंघल तीसरी बार रिमांड पर
आईएएस पूजा सिंघल को तीसरी बार रिमांड पर भेजा गया। इससे पहले पूजा सिंघल को 11 मई को पहली बार गिरफ्तार करने के बाद विशेष न्यायाधीश के आवासीय कार्यालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था और दूसरे दिन 12 मई को जेल से ईडी कार्यालय लेकर पूछताछ शुरू की गयी। पांच दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पूजा सिंघल को 16 मई को फिर से ईडी के विशेष न्यायाधीश के आवासीय कार्यालय में पेश किया गया और दूसरी बार 4 दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया। वहीं आज तीसरी बार 5 दिनों के लिए पूजा सिंघल को ईडी ने रिमांड पर लिया है।

See also  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,"अन्तर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025"कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का दिया न्योता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now