रांची में औघड़ बाबा आश्रम के पास युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 26, 2026

रांची में औघड़ बाबा आश्रम के पास युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

रांचीः कोतवाली थाना क्षेत्र के औधड़ बाबा आश्रम के पास बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। कोतवाली एएसपी निखिल राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या किए जाने की आशंका है। युवक के शरीर पर खून के निशान मिले हैं। जिस स्थिति में शव बरामद हुआ है, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चाकू से वार कर उसकी हत्या की गई है। हालांकि हत्या के वास्तविक कारण और घटना में इस्तेमाल हथियार के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया है। टीम घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। शव की पहचान होने पर हत्याकांड के खुलासे में मदद मिलेगी।

See also  बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बाजार में बेचने का मामलाः शराब गोदाम के मैनेजर और क्लर्क को हटाया गया, शोकॉज जारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now