रांची में छात्रा ने JMM के 8 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराया, बाबूलाल मरांडी समेत BJP के कई नेता रहें मौजूद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 24, 2026

रांची में छात्रा ने JMM के 8 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराया, बाबूलाल मरांडी समेत BJP के कई नेता रहें मौजूद

रांचीः JPSC-JSSC में कथित अनियमितता को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद को लेकर छात्रा प्रतिमा कुमार ने जेएमएम के आठ नेताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे। छात्रा प्रतिमा कुमारी ने पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान पुतला छीनने, मारपीट, छेड़छाड़, बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
8 लोगों को बनाया नामजद
प्रतिमा कुमारी ने अपनी लिखित शिकायत में नवीन चंचल, उत्तम यादव, शाहबाज मलिक, मुस्ताक आलम, आशुतोष वर्मा उर्फ सोनू वर्मा, अंकिता वर्मा, डॉ. हेमलाल कुमार मेहता और अश्विनी शर्मा को नामजद किया है। उन्होंने कहा है कि घटना के दौरान मौके पर 35-40 अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने कथित तौर पर आरोपियों का साथ दिया। छात्रा ने इन अज्ञात लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
पुतला लेकर जा रही थी छात्रा
शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त को प्रतिमा जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में शामिल थीं। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला लेकर जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान कुछ झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनके हाथ से पुतला छीन लिया। विरोध करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। प्रतिमा ने छेड़छाड़ और बदसलूकी का भी आरोप लगाया है।
वीडियो और तस्वीरों से आरोपियों की पहचान का दावा
शिकायत में शाहबाज मलिक पर कथित तौर पर अभद्र, अपमानजनक और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, मुस्ताक आलम, अंकिता वर्मा, आशुतोष वर्मा, नवीन चंचल और अश्विनी शर्मा पर भी बदसलूकी का आरोप लगाया गया है। छात्रा ने कहा है कि घटना से संबंधित वीडियो और तस्वीरें उपलब्ध हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा सकती है।

See also  चेक बाउंस मामलाः अभिनेत्री अमीषा पटेल ने पैसे लौटाने के लिए मांगा और समय
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now