- Advertisement -

मवेशी तस्करी के खिलाफ गिरिडीह पुलिस का बड़ा एक्शन, मवेशी लदे 11 गाड़ियों को किया गया जब्त, नये साल में खपाने की थी योजना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 31, 2023

गिरिडीह : जिले के SP दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। अहिल्यापुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व मं दुहडीह मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान मवेशी लदे 11 गाड़ियों को किया गया जब्त।
जब्त वाहनों से 73 गाय और 29 बछड़े को मुक्त कराया गया है। जिले के एसपी दीपक कुमार शर्मा पशु चिकित्सकों की टीम के साथ खुद मौके पर पहुंचे। सभी गोवंशियों की वेटनरी डॉक्टरों द्वारा जांच की गई। मवेशी तस्कर नये साल के मौके पर इन मवेशियों को खपाने की फिराक में थे। सभी मवेशियों को मिश्रित करके ले जाया जा रहा था ताकि जांच के दौरान पुलिस टीम को चकमा दिया जा सके। मवेशियों को वाहन से ले जाने के सभी मापदंड का उल्लंघन कर तस्करी की जा रही थी। सभी वाहनों को बिहार से धनबाद के रास्ते बंगाल ले जाया जा रहा था।
मवेशी तस्करी के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार अभियान चलाता रहा है, इस साल में तस्करी के लिए ले जा रहे 800 से ज्यादा मवेशियों को मुक्त कराया जा सका है। जिले के एसपी ने कहा कि उनका अभियान लगातार जारी रहेगा किसी भी तरह के गैर कानूनी काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

See also  Modi 3.0 : नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार लिया प्रधानमंत्री पद का शपथ, राजनाथ, अमित शाह और गडकरी ने भी लिया शपथ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now