लोहरदगा में 10 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, हत्या की प्राथमिकी दर्ज, रिम्स भेजा गया शव ,मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 22, 2026

लोहरदगा में 10 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, हत्या की प्राथमिकी दर्ज, रिम्स भेजा गया शव ,मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

लोहरदगा : किस्को थाना क्षेत्र के भुरसा खाड़ गांव में 43 वर्षीय मुनिता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। महिला के मायके पक्ष की ओर से हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद करीब दस दिन पहले दफनाए गए शव को दंडाधिकारी की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकाला गया। शव की स्थिति खराब होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया है।
मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
मुनिता देवी के पति का नाम सुखन नगेसिया बताया गया है। मायके पक्ष का आरोप है कि महिला की करीब दस दिन पहले हत्या कर दी गई और इसके बाद गांव से दूर जंगल में स्थित श्मशान में शव दफना दिया गया। हालांकि, महिला के अंतिम संस्कार के दौरान मायके पक्ष के लोग भी मौजूद थे। बाद में महिला के बड़े भाई की ओर से हत्या की आशंका जताते हुए किस्को थाना में लिखित शिकायत दी गई। इसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

See also  निशांत कुमार ने जेडीयू नेताओं के साथ की बैठक, संजय झा के आवास पर हुआ विधायकों और नेताओं का जमावड़ा

सात किलोमीटर जंगल-पहाड़ पार पहुंची पुलिस
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद किस्को थाना पुलिस ने शव को कब्र से निकालने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार से दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया। एसडीओ के निर्देश पर किस्को के राजस्व उप निरीक्षक विनेश्वर भगत को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस टीम कब्र तक पहुंची। शव जिस स्थान पर दफनाया गया था, वहां तक पहुंचने के लिए पुलिसकर्मियों को करीब सात किलोमीटर जंगल और पहाड़ी रास्ते से पैदल चलना पड़ा। इसके बाद नियमानुसार कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
कब्र से निकाले जाने के बाद शव को लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। शव की हालत काफी खराब होने के कारण चिकित्सकों ने विस्तृत पोस्टमार्टम के लिए उसे रिम्स, रांची भेजने का निर्णय लिया। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधू ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल महिला की मौत को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  महिला सिपाही के इश्क में दो थानों के ड्राइवरों में भिड़त, एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now