धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे इरफान और नन्हें का एनकाउंटर, तीसरा अपराधी भागने में हुआ कामयाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 18, 2026

धनबाद: वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के दो गुर्गों को धनबाद पुलिस ने मुठभेड़ में सोमवार की रात 11 बजे पैर में गोली मारी। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के पास एनकाउंटर में घायल दोनों गुर्गों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती भर्ती कराया गया है। जख्मी अपराधियों की पहचान वासेपुर नूरी मस्जिद रोड निवासी इरफान आलम उर्फ टुन्ना और पुटकी निवासी नन्हे अंसारी के रूप में हुई है।
लेवी वसूलने बरवड्‌डा की ओर जा रहे थे
पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपी खान के गुर्गे लेवी वसूलने के लिए बरवाअड्डा की ओर आने वाले हैं। सूचना पर बरवाअड्डा थाना की गश्ती टीम अलर्ट थी। रात 11:15 बजे पुलिस ने देखा कि एक बाइक पर सवार तीन अपराधी बाइपास रोड से कुर्मीडीह होते हुए निरंकारी चौक की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इसपर बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

See also  सीतामढ़ी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, पुपरी में नगर परिषद के JE 1.45 लाख रिश्वत लेते हुआ अरेस्ट

f7a69050 cd32 4e0a 9fa6 8889726dfc7e1787020711483 1787026562
एक गोली गश्ती टीम की गाड़ी के आगे के शीशे पर लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें इरफान और नन्हे के पैर में गोली लगी और दोनों जख्मी होकर बाइक समेत मौके पर गिर पड़े। वहीं, तीसरा अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल बरामद की हैं। जख्मी होने के बाद पूछताछ में दोनों ने अपना नाम बताया। पुलिस ने तत्काल दोनों को मौके से उठाकर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया।
प्रिंस के भाई बंटी का खास दोस्त है इरफान
इरफान के बारे में बताया जा रहा है कि वह प्रिंस खान के भाई बंटी का खास दोस्त है। वासेपुर के नन्हे हत्याकांड में वह बंटी के साथ जेल गया था। उसके खिलाफ आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह जेल से जमानत पर बाहर है। वहीं, पुटकी का नन्हे कुछ दिनों से इरफान के साथ सक्रिय था। पुलिस नन्हे का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
पुलिस ने इलाके को सील किया, एफएसएल टीम करेगी जांच
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी मोहम्मद एस याकूब मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने कुर्मीडीह-निरंकारी चौक रोड पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोक दी। घटना की सूचना रांची एफएसएल टीम को दी गई है। एफएसएल टीम मंगलवार सुबह पहुंचकर जांच करेगी। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
गोपी से फोन पर बात कर रहे थे अपराधी
पुलिस को अपराधियों के पास से मिले मोबाइल में गोपी खान से बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। बताया जा रहा है कि बाइक से आने के दौरान इरफान मोबाइल पर गोपी से बात कर रहा था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि किससे और कितनी लेवी वसूलने की तैयारी थी तथा रकम कहां से लेनी थी। आशंका है कि गोपी मोबाइल पर अपराधियों को दिशा-निर्देश दे रहा था। जख्मी अपराधियों से पूछताछ के बाद स्पष्ट होगा कि वे किससे लेवी वसूलने जा रहे थे।

See also  बंगाल चुनाव के लिए जयराम महतो ने किया उम्मीदवार का एलान, JLKM ने जारी की लिस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now