पटनाः झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को पटना के लोकभवन में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच बिहार और झारखंड से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
लोकसेवक आवास पर झारखंड सरकार के माननीय वित्त मंत्री श्री @radhakkofficial जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। pic.twitter.com/SwNc0H7ki6
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 22, 2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा की। झारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बिहार राज्य के बंटवारे के बाद बिहार राज्य के वित्तीय प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश पर झारखंड के कुशल वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी और उन्हें बताया कि वर्ष 2026-27 का सकल बजट 1,56,560 करोड़ का निर्धारित है।वर्तमान वित्तीय वर्ष में बिहार राज्य का कुल बजट करीब 3 लाख 50 हजार करोड़ का है।





