JSSC-CGL समेत TDPL के जरिए हुई सभी भर्तियां रद्द, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 17, 2026

JSSC CGL radd

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान करते हुए JSSC-CGL के साथ-साथ TDPL के जरिए हुईं सभी भर्तियों को रद्द करने की घोषणा की है। सरकार के इस फैसले से नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच बड़ा बदलाव सामने आया है।

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति प्रक्रियाओं में सुधार के लिए IAS अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक रिफॉर्म कमिटी गठित करने की भी घोषणा की है।

नियुक्ति प्रक्रिया में होगा सुधार

सरकार का फोकस अब भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने पर है। रिफॉर्म कमिटी नियुक्ति प्रक्रिया की खामियों का अध्ययन कर सुधार के लिए सुझाव देगी।

JSSC-CGL समेत TDPL के जरिए हुई भर्तियों को रद्द करने की घोषणा को छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। इस फैसले के बाद अब इन भर्तियों से जुड़े अभ्यर्थियों और चयनित उम्मीदवारों की स्थिति को लेकर आगे की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी।

See also  खूंटी में देवर-भाभी ने दे दी जान, प्रेम प्रसंग पर कर ली आत्महत्या
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now