कुख्यात नक्सली शनिचरा की रिम्स में इलाज के दौरान मौत,28 जुलाई को 18 नक्सलियों के साथ रांची में किया था सरेंडर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 14, 2026

कुख्यात नक्सली शनिचरा की रिम्स में इलाज के दौरान मौत,28 जुलाई को 18 नक्सलियों के साथ रांची में किया था सरेंडर

रांचीः झारखंड के कुख्यात नक्सली शनिचरा का शुक्रवार को रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आत्मसमर्पण के बाद उसे हजारीबाग स्थित ओपन जेल में रखा गया था, जहां तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था।

28 जुलाई को 16 साथियों के साथ किया था आत्मसमर्पण
शनिचरा ने 28 जुलाई को झारखंड पुलिस मुख्यालय में अपने 16 अन्य साथियों के साथ हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया था। पुलिस मुख्यालय में आयोजित आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान सभी ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था। आत्मसमर्पण के बाद शनिचरा समेत अन्य लोगों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत हजारीबाग स्थित ओपन जेल भेजा गया था।

रिम्स में चल रहा था इलाज
ओपन जेल में रहने के दौरान शनिचरा की तबीयत खराब हुई। इसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

See also  शराब तस्करी करते दो पुलिस जवान गिरफ्तार ,इनमें एक JDU विधायक का बॉडीगार्ड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now