गुमला में एक ही बाइक पर सवार 4 युवकों की से ट्रक टक्कर, हादसे में दो की मौत ,दो घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 29, 2023

गुमला : पालकोट थानाक्षेत्र के बंगरू पतराटोली गांव के चार ढलान के पास शुक्रवार रात को सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो युवक हादसे में घायल हो गए। हादसे के शिकार हुए युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।
दरअसल, एक ही बाइक पर सवार 4 युवक पालकोट आ रहे थे जैसे ही बंगरू पतराटोली गांव के चार ढलान के पास पहुंचे रोड़ पर खड़ी ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही दो युवकों की मौत और दो घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया पूनम एक्का और थाना प्रभारी अनिल लिंडा हादसे वाली जगहा पहुंचे और दोनों घायलों को गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक पिछले 5 दिनों से यही खराब होने की वजह से खड़ा है और धुंध होने की वजह से बाइक सवार को ट्रक दिख नहीं पाया।

See also  बिहार में 4 साल के बच्चे के साथ हैवानियत, चॉकलेट के बहाने घर पर बुला प्राइवेट पार्ट काटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now