रांची: JPSC विवाद को लेकर रांची में जारी छात्रों के आंदोलन को अब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का भी समर्थन मिल गया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में CJP का एक प्रतिनिधिमंडल रांची पहुंचा और आंदोलन में छात्रों के साथ खड़े होने का एलान किया।प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि झारखंड के बच्चों के साथ CJP पूरी तरह खड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई राजनीतिक समूह नहीं है और जहां भी छात्रों के साथ अन्याय होता है, उनका हक और अधिकार छीना जाता है, वहां CJP उनके साथ खड़ी होगी।

वहीं दूसरी ओर फिल्म अभिनेता, गायक और गीतकार पीयूष मिश्रा भी शनिवार को छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन देने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और सरकार से आंदालनकारी छात्रों की मांग पूरी करने की बातें कही। पीयूष मिश्रा ने इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए नीट पेपर लीक आंदोलन को अपना समर्थन दिया था और वहां जाकर छात्रों का हौसला बढ़ाया था।

झारखंड में जारी विरोध प्रदर्शन में पहुंचे अभिनेता पीयूष मिश्रा ने कहा, “मैं किसी और कारण से समर्थन देने नहीं आया। मैंने कुछ छात्रों का इंटरव्यू देखा, उनकी आंखों में दर्द देखा, उनकी तकलीफ देखी और उनके आंखों में आंसू देखे। मेरे लिए इतना काफी था…मैं नौजवानों को पसंद करता हूं। आपके लिए ही गाता हूं, आपके लिए ही एक्टिंग करता हूं तो मैं यहां पर आ गया… इसके अलावा खाने की, तिरपाल की मदद और जो भी मदद हम आर्थिक रूप से कर सकते हैं, वो हम पहले ही कर चुके हैं। हमसे जितना हो रहा है, हम अपनी क्षमता के हिसाब से कर रहे हैं…”
VIDEO | Ranchi: Singer-actor Piyush Mishra visits the student protest site and extends support to the protesting students, singing his popular song ‘Aarambh Hai Prachand’ to the crowd. pic.twitter.com/ZgidgExs47
— Press Trust of India (@PTI_News) August 8, 2026






