गैंगस्टर अखिलेश सिंह के आर्थिक साम्राज्य पर ED की कार्रवाई, रोहतक प्लांट पर रेड, कई दस्तावेज जब्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 6, 2026

गैंगस्टर अखिलेश सिंह के आर्थिक साम्राज्य पर ED की कार्रवाई, रोहतक प्लांट पर रेड, कई दस्तावेज जब्त

जमशेदपुर: शहर के कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह से जुड़े कथित आर्थिक नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। जांच के तहत हरियाणा के रोहतक स्थित विक्रम उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के बीयर फैक्ट्री बॉटलिंग एवं पैकेजिंग प्लांट पर छापेमारी की गई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई करीब 150 करोड़ रुपये के कथित हवाला लेन-देन की जांच के सिलसिले में की गई है।बताया जा रहा है कि इस प्लांट का संचालन वर्तमान में दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह की देखरेख में हो रहा है। रांची में ईडी ने इस मामले में पहले ही ईसीआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
जांच एजेंसी को संदेह है कि पिछले एक वर्ष के दौरान करीब 150 करोड़ रुपए के कथित हवाला लेनदेन का नेटवर्क विक्रम उद्योग प्रालि. के बीयर फैक्ट्री बॉटलिंग एवं पैकेजिंग प्लांट से संचालित किया गया। इसके बाद दो दिनों पहले वहां ईडी की रेड हुई। जांच में कुछ विशेष नोट नंबरों के आधार पर वित्तीय लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। ईडी के अधिकारियों ने प्लांट के पदाधिकारी प्रवीण सिंह, समीर रजक और रवि जायसवाल से 14 घंटे तक लगातार पूछताछ की। इस दौरान ईडी ने जरूरी दस्तावेज, बैंक लेनदेन का प्रूफ और मोबाइल जब्त किया है।यह कार्रवाई 13 फरवरी 2026 को देहरादून के मॉल की सीढ़ियों पर विक्रम शर्मा हत्याकांड के बाद इस नेटवर्क के खिलाफ ईडी की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जांच एजेंसी कथित हवाला नेटवर्क के तार हरियाणा के अलावा पंजाब के लुधियाना और छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर कोल ब्लॉक क्षेत्र तक जुड़े होने की भी जांच कर रही है।

See also  Rourkela Steel Plant में गैंस रिसाव, 9 कर्मचारी हुए बीमार, जांच कमेटी का किया गया गठन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now