बोकारोः जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के कुकुरलीलवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। बुधवार की सुबह सनकी पड़ोसी ने कुल्हारी से काटकर तीन लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

सबके सामने तीन लोगों की हत्या
लोगों के सामने ही आरोपित ने कुल्हाड़ी से तीनों क़े गर्दन और सिर पर प्रहार किया है। सबसे पहले वृद्ध महिला को मारा, उसे बचाने आए उसके पति जानकी महतो को भी मौत के घाट उतार दिया। फिर बचाने आई बहू पर भी कुल्हाड़ी से बुरी तरह प्रहार कर दिया। शव अब तक सड़क पर ही पड़ा है और मौके पर प्रशासन के साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ है।
पुलिस के सामने ही कर दी बहू की हत्या
बताया जा रहा है कि पुलिस क़े सामने ही दंपती की बहू पर हमला किया गया है। जब हमला किया गया तब महिला धान का बिचड़ा लेकर खेत जा रही थी। घर क़े बाहर ही सड़क पर ही आरोपित ने कुल्हाड़ी से हमला किया है।बताया जाता है कि हमलावर सनकी है और अपने घरवालों को भी पीटकर घर से भागा चुका है। बीते सप्ताह ही उसने अपनी पत्नी को भी पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था जो अभी अस्पताल में है। मृतकों में जानकी महतो, उनकी पत्नी और उनकी बहू है।





