रांचीः सोमवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। झारखंड में जेएसएससी परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जारी छात्रों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री से राज्यपाल की मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस मुलाकात के बाद राज्यपाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री को झारखंड के वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और इसके साथ ही राज्य के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

दिल्ली दौरे पर गए राज्यपाल ने एक दिन पहले रविवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की थी और उन्हें भी झारखंड के वर्तमान स्थिति से अवगत कराया था।






