सरायकेला में अपराधियों ने होटल संचालक पर की फायरिंग, कमर में लगी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 29, 2026

सरायकेला में अपराधियों ने होटल संचालक पर की फायरिंग, कमर में लगी गोली

सरायकेला-खरसावां: जिले के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात एक होटल संचालक पर फायरिंग की घटना हुई। घटना गम्हरिया स्टेशन रोड स्थित भीतरी पुल के पास हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय विशाल गोराई पर गोली चलाई। घायल विशाल को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार रात लगभग 10 बजे रेलवे अंडरपास के समीप 8 से 10 की संख्या में आए अज्ञात बदमाशों ने गोराई होटल के संचालक विशाल गोराई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी में एक गोली विशाल के कमर में जा लगी, जिससे वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।इस ​घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल विशाल को जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी स्थिति पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं और इलाज जारी है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये।
​पुलिस ने शुरू की जांच
गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस हरकत में आई। मामला दर्ज कर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।
​आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रारंभिक जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इलाके में घटित इस वारदात के बाद से स्थानीय व्यवसायियों और निवासियों के बीच डर और आक्रोश का माहौल है।

See also  Odisha CM Oath :पहली बार आदिवासी मुख्यमंत्री , राज्यपाल रघुवर दास ने सीएम और दो डिप्टी सीएम को दिलाई शपथ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now