बेगूसराय के बालिका गृह से 5 नाबालिग बालिकाएं लापता, CCTV और सर्विलांस के सहारे तलाश तेज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 27, 2026

बेगूसराय के बालिका गृह से 5 नाबालिग बालिकाएं लापता, CCTV और सर्विलांस के सहारे तलाश तेज

बेगूसराय: जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बालिका गृह से 5 नाबालिग बालिकाओं के अचानक गायब हो जाने से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।घटना की जानकारी मिलते ही पूरे जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। गायब हुई बालिकाओं की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी और तकनीकी जांच में जुट गई हैं।
रविवार सुबह सामने आई घटना, CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह लगभग 7:30 बजे रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि बालिका गृह में रह रही पांच नाबालिग लड़कियां परिसर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई हैं। खबर मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस परिसर और आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि उनके जाने की दिशा और समय का सटीक पता लगाया जा सके।
SP मनीष खुद पहुंचे बालिका गृह, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) बेगूसराय मनीष खुद बालिका गृह पहुंचे और वार्डन व कर्मचारियों से बारीकी से पूछताछ की। उन्होंने मौके पर मौजूद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर-01 और रतनपुर थाना पुलिस को विशेष टास्क सौंपते हुए जल्द से जल्द बालिकाओं को सुरक्षित ढूंढ निकालने का निर्देश दिया।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर चौकसी; सर्विलांस टीम सक्रिय
लापता बालिकाओं की तलाश के लिए जिले के सभी थानों, बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) और बाल कल्याण समिति (CWC) को भी शामिल कर समन्वय बनाया गया है। सर्विलांस और तकनीकी टीम मोबाइल व अन्य साक्ष्यों के जरिए बालिकाओं की लोकेशन ट्रैक करने में जुटी है।पुलिस का कहना है कि बालिकाओं की सुरक्षित वापसी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

See also  पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, मुंबई अटैक के वक्त थे होम मिनिस्टर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now