मिसिर बेसरा के बॉडीगार्ड शनिचरवा समेत 18 उग्रवादियों का सरेंडर, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 27, 2026

एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार, दो सहयोगी के साथ गिरिडीह से पकड़ा गया

रांचीः झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों के लगातार दवाब के बीच राज्य के 18 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष हथियार डाल दिये हैं। सूत्रों के मुताबिक, इनमें एक करोड़ के इनामी शीर्ष नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा का करीबी बॉडीगार्ड बताया जाने वाला शनिचरवा भी है। उसने डेढ़ दर्जन साथियों के साथ एके-47 सहित सरेंडर किया है। इनमें 12 से अधिक बड़े हथियार शामिल हैं। हालांकि इस आत्मसर्मण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
पुलिस और सुरक्षा बलों के चौतरफा घेराबंदी और राज्य सरकार की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के प्रभाव में आकर माओवादी लगातार मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इसी क्रम में 28 जुलाई को एक बार फिर 18 कुख्यात माओवादी सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण कर अपने हथियार डालेंगे। इस आत्मसमर्पण करने वाले समूह पर कुल 60 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें सबसे प्रमुख चेहरा 15 लाख रुपये का इनामी रिजनल कमांडर संतोष उर्फ गांधी है। 10-10 लाख के तीन और पांच-पांच लाख के तीन इनामी भी शामिलइसके साथ ही 10-10 लाख रुपये के इनामी तीन जोनल कमांडर, पांच-पांच लाख रुपये के तीन सब-जोनल कमांडर, छह एरिया कमांडर और संगठन के तीन निचले दस्ता कैडर भी मुख्यधारा में सम्मिलित होंगे।

See also  आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में बोले सीएम हेमंत सोरेन, बिहार से ज्यादा दे रहे है झारखंड में बुर्जुगों को पेंशन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now