रांची में शराब पार्टी के दौरान कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड ने की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार, राइफल जब्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 25, 2026

रांची में शराब पार्टी के दौरान कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड ने की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार, राइफल जब्त

रांची: कांके थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी और कांग्रेस नेता मदन कुमार महतो के बॉडीगार्ड द्वारा नशे में हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बॉडीगार्ड को राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।रिनपास बॉर्डर लाइन इलाके में शुक्रवार रात कथित तौर पर शराब के नशे में हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात दो लोगों के बीच हुए विवाद के बाद एक ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त राइफल जब्त कर ली है।
स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की देर रात कांके थाना क्षेत्र के रिनपास के पास स्थानीय नेता के दो बॉडीगार्ड एक साथ बैठे थे और शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बॉडीगार्ड दीपक ने अपनी राइफल से हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना के तुरंत बाद दूसरे बॉडीगार्ड और स्थानीय लोगों ने कांके थाना को पूरे मामले की सूचना दी। जानकारी मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर थाना ले आई।
जेल भेजा गया बॉडीगार्ड, राइफल जब्त
रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि शराब के नशे में दीपक नाम के एक निजी बॉडीगार्ड के द्वारा फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस फायरिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसके लाइसेंसी हथियार को जब्त कर लिया गया है।जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  झारखंड में नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का संचालन जल्द शुरू करने का मंत्री चमरा लिंडा ने दिया निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now