निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे जमानत के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 31 जुलाई को कोर्ट करेगी सुनवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 21, 2026

निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट 31 जुलाई को करेगी अगली सुनवाई

RANCHI: निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अरविन्द कुमार और जस्टिस वी मोहना की बेंच में विनय चौबे की जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई. जिसके बाद कोर्ट ने विनय चौबे की बेल पर अगली सुनवाई के लिए 31 जुलाई की तारीख निर्धारित की है. झारखंड हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल कर बेल की गुहार लगाई थी. इससे पहले 28 अप्रैल को झारखण्ड हाईकोर्ट ने विनय चौबे को जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिस मामले में विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है वह हजारीबाग जिले में हुआ लैंड स्कैम का मामला है.

See also  जमशेदपुर में 40 हजार लेते SBI एजेंट CBI के हत्थे चढ़ा,रिश्वत नहीं दी तो फ्रीज कराया था अकाउंट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now