रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिले, बिहार के रहने वाले कारोबारी की मौत पर सस्पेंस, सुसाइड या मर्डर! जांच में जुटी पुलिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 18, 2026

रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिले, बिहार के रहने वाले कारोबारी की मौत पर सस्पेंस, सुसाइड या मर्डर! जांच में जुटी पुलिस

डेस्कः छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर (मदनी चौक) में बंद मकान से पांच शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मकान को सील कर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।
यह परिवार पिछले आठ महीनों से यहां एक मकान में किराए पर रह रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि गुरुवार शाम से घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी समय तक कोई हलचल न होने पर जब संदेह हुआ, तो आस-पास के लोगों ने देखा कि भीतर शव पड़े हुए हैं। इसके तुरंत बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक मूल रूप से बिहार के रहने वाले एक पुरानी बैटरी कारोबारी सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) ने कर्ज से परेशान होकर अपनी पत्नी राबिया और तीन बच्चों को कथित तौर पर जहर देकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना जुलाई 2026 की है, जिसका खुलासा मकान से बदबू आने और पुलिस द्वारा दरवाजा तोड़ने के बाद हुआ।

See also  जिंदगी हमें कभी-कभी…साइना नेहवाल ने किया पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का ऐलान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now