डेस्कः दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस उठाकर अस्पताल ले गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हटाया जा रहा है। दिल्ली के डीसीपी ने कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश पर सोनम वांगचुक को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वे होश में हैं और उनके वाइटल्स (महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर) स्थिर हैं।
#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा, "सुबह 7 बजे जब मैं फ्रेश होने के लिए यहां से निकला, तो पुलिस के गुंडे वहां आए। वे सोनम सर को गालियां देते हुए घसीटकर लेकर गए। 60 साल का एक व्यक्ति, जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर था उन्हें दिल्ली पुलिस… pic.twitter.com/VFazhlP5AF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वह नीट में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, कथित परीक्षा घोटालों की न्यायिक जांच और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग कर रही है। वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे और तब से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे।
#WATCH दिल्ली: जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले जा रही है।
अधिक जानकारी का इंतज़ार है। pic.twitter.com/PAtz4kbgYP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
क्या बोली दिल्ली पुलिस?
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि हाई कोर्ट के आदेशों और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें ज़रूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते समय प्रदर्शनकारियों ने रुकावट डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफ़रा-तफ़री मची, लेकिन पुलिस ने पूरी संयमता बरती और यह प्रक्रिया सुरक्षित रूप से पूरी की। हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से जगह खाली कर दें।
#WATCH नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने कहा, "माननीय हाई कोर्ट के आदेशानुसार और स्वास्थ्य की स्थिति व मेडिकल सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक को ज़रूरी मेडिकल इलाज के लिए यहाँ से एक उपयुक्त सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है और वे अभी मेडिकल निगरानी में हैं।" https://t.co/0I0MHjrjfl pic.twitter.com/hz8jGcz7kJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2026
वांगचुक ने लोगों से की थी ये अपील
सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को अपने अनशन के 20वें दिन एक वीडियो मैसेज शेयर किया था। उन्होंने लोगों से 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित संसद मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों की भागीदारी ही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है।
वांगचुक ने कहा, हां, मैं अभी जीवित हूं, मेरे शरीर का 20 प्रतिशत हिस्सा क्षीण हो गया है। पहले शरीर की चर्बी खत्म होती है, उसके बाद मांसपेशियां और फिर अंग प्रभावित होते हैं। अंत में मस्तिष्क। अभी वह समय नहीं आया है।
मौजूदा आंदोलन से जवाबदेही तय होने या केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना संबंधी सवालों का जिक्र करते हुए वांगचुक ने कहा कि लोग अक्सर जन आंदोलनों की ताकत को कम करके आंकते हैं। उन्होंने कहा, मैं आपसे पूछता हूं-भारत के लोग अपने बच्चों के जीवन और उनकी शिक्षा से ज्यादा प्यार करते हैं या प्याज से? वांगचुक ने कहा कि प्याज की कीमतों में भारी वृद्धि को लेकर लोगों में फैले आक्रोश के कारण देश में पहले भी सरकारें गिर चुकी हैं।
वांगचुक ने कहा, 20 जुलाई को मेरे साथ संसद तक मार्च कीजिए. आप हमारी ताकत हैं। अन्यथा मैं कौन हूं? मैं क्या हूं? मैं अकेला, भूखा और बेकार इंसान हूं। आप ही ताकत हैं. उन्होंने कहा, आपकी संख्या हमारी ताकत है। हम केवल जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।


