राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रस्सी खींचकर जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ किया, भव्य तोरणद्वार निर्माण का एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2026

राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रस्सी खींचकर जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ किया, भव्य तोरणद्वार निर्माण का एलान

रांचीः गुरुवार को धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ के रथयात्रा की शुरूआत हुई। राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, राज्य सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, हटिया विधायक नवीन जायसवाल के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

jagarnath rathyatra 6
रथयात्रा के शुभारंभ के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही पुलिस-प्रशासन की भीड़ को काफी सुचारू रूप से नियंत्रित किया। एसडीआरएफ की टीम भी किसी आपातकालीन व्यवस्था ने निपटने के लिए मुस्तैद नजर आई। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु, जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की पूजा अर्चना की और राज्य के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भव्य तोरणद्वार निर्माण करने की घोषणा की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रथ यात्रा उत्सव का हम लोग पूरे साल इंतजार करते हैं और आज वो दिन आ चुका है। लोगों की आस्था और लोगों की उपस्थिति स्पष्ट करती है कि इस मंदिर की दिव्यता, भव्यता और आकर्षण कितना बड़ा है। आप सभी को रथ यात्रा की शुभकामनाएं।
 


देखिये तस्वीरें

jagarnath rathyatra 5jagarnath rathyatra 4jagarnath rathyatra 3jagarnath rathyatrajagarnath rathyatra 1jagarnath rathyatra 2Untitled design 3 7Untitled design 4 6

See also  JMM में जिला समितियों का पुनर्गठन जारी, पलामू और बोकारो में किया गया बदलाव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now