लोहरदगा में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, रांची के RSS के प्रांत कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की जांच में 6 ठिकानों पर घंटों चली तलाशी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 16, 2026

लोहरदगा में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, रांची के RSS के प्रांत कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की जांच में 6 ठिकानों पर घंटों चली तलाशी

रांची : रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय पर 16 जून 2026 की रात हुए पेट्रोल बम हमले की जांच में जुटी राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार तड़के लोहरदगा में एक साथ 6 स्थानों पर छापेमारी की। सुबह करीब चार बजे शुरू हुई कार्रवाई कई घंटे तक चली, जिसमें NIA एजेंसी की टीम ने संदिग्धों के ठिकानों की गहन तलाशी लेकर डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की। एनआईए की टीम ने मामले में पहले से न्यायिक हिरासत में बंद सैफ अंसारी और अमन अंसारी के आवास सहित कुछ अन्य स्थानों पर भी तलाशी अभियान चलाया। एनआईए की जांच का उद्देश्य हमले से जुड़े नेटवर्क, संपर्कों और संभावित साजिश के अन्य पहलुओं से जुड़े साक्ष्य जुटाना बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान एक स्थान पर घर का मुख्य दरवाजा नहीं खुलने पर एनआईए की टीम ने क्रेन की मदद से भवन के ऊपरी हिस्से तक पहुंचकर अंदर प्रवेश किया।

See also  JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों से सरकार का इनकार, हज़ारीबाग़ के जिस स्कूल में सील टूटने का लगा आरोप उस पर दी गई सफाई

लोहरदगा में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, रांची के आरएसएस के प्रांत कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की जांच में कई ठिकानों पर घंटों चली तलाशी

इसके बाद तलाशी की पूरी प्रक्रिया पूरी की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पूरे अभियान को गोपनीय तरीके से संचालित किया गया। सुबह-सुबह भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों और जांच अधिकारियों की मौजूदगी से इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के बीच छापेमारी को लेकर दिनभर चर्चा होती रही। हालांकि सुरक्षा कारणों से एजेंसी ने मौके पर मीडिया से कोई जानकारी साझा नहीं किया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी 19 जून को एनआईए ने इसी मामले में लोहरदगा के कुछ ठिकानों पर छापेमारी कर जांच की थी। गुरुवार की कार्रवाई को उसी जांच की अगली कड़ी माना जा रहा है। एनआईए की तलाशी के दौरान मिले कुछ अहम साक्ष्यों और डिजिटल सामग्री को एजेंसी ने अपने कब्जे में लिया है, जिनकी अब फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की जाएगी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इधर, एनआईए की ओर से लोहरदगा में छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि मामले में जांच पूरी होने के बाद एजेंसी विस्तृत जानकारी साझा कर सकती है।

See also  हूल दिवस पर सिधो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि,लोहरदगा DC -SP ने महान वीर शहीदों के बलिदान को किया नमन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now