DESK: पूर्वी चंपारण में मोतिहारी पुलिस ने कुख्यात अपराधी नरेश पांडेय के ठिकाने पर बड़ी छापेमारी की है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में करीब 16 लाख रुपये नकद, नेपाली करेंसी, एक लोडेड कट्टा, 6 कारतूस, शराब, डिजिटल नोट गिनने की मशीन, सोने-चांदी के आभूषण और 24 से अधिक संदिग्ध जमीन के दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस ने नरेश पांडेय के करीबी उज्जवल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 18 से अधिक मामलों में वांछित नरेश पांडेय फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
ठिकाने से मिली नोट गिनने की मशीन और 16 लाख कैश
मोतिहारी पुलिस जब कुख्यात नरेश पांडे के गुप्त ठिकाने पर दाखिल हुई, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। पुलिस ने वहां से लगभग 16 लाख रुपये भारतीय कैश और भारी मात्रा में नेपाली करेंसी बरामद की है। काले धन और अवैध उगाही की रकम इतनी ज्यादा थी कि उसकी गिनती के लिए अपराधी ने अपने पास एक आधुनिक नोट गिनने की मशीन भी रख रखी थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके अतिरिक्त, तलाशी के दौरान घर की अलमारियों से भारी मात्रा में सोने और चांदी के कीमती आभूषण भी मिले हैं, जिन्हें अवैध कमाई से जोड़कर देखा जा रहा है।
लोडेड कट्टा, कारतूस और शराब की बोतलें बरामद
इस सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। टीम ने एक लोडेड कट्टा, 6 जिंदा कारतूस और प्रतिबंधित विदेशी शराब की बोतलें भी जब्त की हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह हथियारों का जखीरा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने या किसी व्यवसायी को डराने-धमकाने के उद्देश्य से रखा गया था। हथियार और शराब की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और उत्पाद अधिनियम के तहत नए सिरे से केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार उसके विरुद्ध वर्ष 2009 से 2025 तक छतौनी, नगर, मुफस्सिल और पीपराकोठी थाना सहित विभिन्न थानों में भारतीय दंड संहिता, आर्म्स एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। एसपी ने कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। बरामद सामान और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सहयोगी उज्जवल गिरफ्तार, नरेश पांडे के लिए छापेमारी
इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद नरेश पांडे के सबसे करीबी और सक्रिय सहयोगी अपराधी उज्जवल कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। उज्जवल से पुलिस की विशेष टीम कड़ाई से पूछताछ कर रही है, जिससे इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। बता दें कि मोतिहारी के विभिन्न थानों में कुख्यात नरेश पांडे पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे करीब 18 संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस की कई टीमें इस वक्त फरार नरेश पांडे की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।