धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना, झारखंड पुलिस के एक जवान की मौत, तीन जवान घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 14, 2026

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना, झारखंड पुलिस के एक जवान की मौत, तीन जवान घायल

धनबादः हजारीबाग पुलिस की एक टीम मंगलवार तड़के धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में चालकुसा थाना में पदस्थापित पुलिस जवान राम लखन यादव की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार तड़के 3.30 बजे हुई, जब सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को पुलिस वैन ने जोरदार टक्कर मार दी।

WhatsApp Image 2026 07 14 at 11.28.20 AM

जानकारी के मंगलवार अहले सुबह हजारीबाग से मैथन छापेमारी कर लौट रही पुलिस वैन जोड़ापीपल पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि तीन अन्य घायल जवानों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों का उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।मृतक व घायलों की आधिकारिक पहचान और विस्तृत जानकारी पुलिस की ओर से जारी करना बाकी है।

See also  हेमंत सोरेन ने उपायुक्तों से मांगी बारिश से हुए नुक़सान की रिपोर्ट, कंट्रोल रुम बनाने का भी निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now