बैंकॉक के Na Ladprao पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2026

बैंकॉक के Na Ladprao पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत

डेस्कः थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक पब में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। आग इतनी तेज थी कि कई लोग रेस्टरूम में फंस गए, जहां दमकलकर्मियों को शव मिले। बचाव दल का कहना है कि ये लोग आग से बचने के लिए रेस्टरूम की ओर आए थे, लेकिन रास्ता न मिलने की वजह से पीड़ितों की मौत हो गई है।
दमकलकर्मियों ने बताया कि आधी रात को पब आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची आपातकालीन कर्मियों द्वारा ऑनलाइन शेयर किए गए फुटेज में थाई राजधानी के उत्तरी हिस्से में स्थित ‘ना लादप्राओ’ (Na Ladprao) पब के सामने के दरवाजे से आग की लपटें और धुआं निकलते हुए देखा जा सकता है। आसमान में घना काला धुआं उठते ही लोग वहां से भागने की कोशिश करते दिख रहे हैं।


थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि 27 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण की अभी जांच की जा रही है।


फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
अधिकारियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में लगभग आधा घंटा लगा। घटना के बाद की तस्वीरों में जले हुए टेबल-कुर्सियां और पब का क्षतिग्रस्त अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है। थाईलैंड में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। 2022 में, देश के पूर्वी हिस्से में एक म्यूजिक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी।
आग लगने से 66 लोगों की मौत
उससे एक दशक से भी पहले, 1 जनवरी 2009 को थाईलैंड की राजधानी के सांतिका नाइटक्लब में नए साल के जश्न के दौरान आग लगने से 66 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे। वह आग कथित तौर पर घर के अंदर आतिशबाजी के प्रदर्शन के कारण लगी थी।

See also  Loksabha Election की काउंटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now