रांची :अनगड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ‘ पुलिस’ का बोर्ड लगी एक तेज रफ्तार कार रांची–मूरी रोड पर जोंहा फॉल के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुकान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कुछ ही पल पहले वहां मौजूद लोग हट गए थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार बेहद तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।गाड़ी के अंदर मिली बीयर की बोतल मिली है।
रांची के जोन्हा फॉल तेज रफ्तार कार दुकान के अंदर घुसी
लोगों के ड्राइवर के नशे में होने का लगाया आरोप
कार पर लगा था पुलिस का बोर्ड, गाड़ी के अंदर मिली बीयर की बोतल@ranchipolice @TrafficRanchi #jharkhandsir pic.twitter.com/IIY9pNST6X— Live Dainik (@Live_Dainik) July 12, 2026
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कार पर ' पुलिस' का बोर्ड लगा होने के कारण मामला और भी चर्चा का विषय बन गया। सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चालक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।


