वैशाली में पिता और बेटे की गोली मारकर हत्या ,भतीजे ने ही चाचा और चचेरे भाई की जान ले ली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 12, 2026

वैशाली में पिता और बेटे की गोली मारकर हत्या ,भतीजे ने ही चाचा और चचेरे भाई की जान ले ली

डेस्कः वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजासन गांव में रविवार सुबह रास्‍ते के विवाद में बुजुर्ग एवं उनके सैनिक बेटे की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। हत्‍या का आरोप बुजुर्ग के भतीजे पर लगाया जा रहा है।मृतक स्थानीय मुनारिक राय एवं उनके पुत्र सेना के जवान जितेंद्र कुमार हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई।
छुट्टी पर घर आए थे सैनिक जितेंद्र
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। सदर एसडीपीओ 1 सुबोध कुमार, नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार सदर अस्पताल पहुंचे।एसडीपीओ ने मृतक के परिवार वालों से घटना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। घटना की जानकारी एफएसएल टीम को दी गई।
जितेंद्र कुमार के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। गोली मारने का आराेप मुनारिक राय के भतीजा पर लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सेवा के जवान जितेंद्र राय छुट्टी में अपने घर आए हुए थे।मुनारि‍क की राय पिछले पंचायत चुनाव में मुखिया के पद से चुनाव लड़ें थे। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
दरवाजे पर बैठे थे, तभी मारी गोली
जानकारी के अनुसार मुनारीक राय और सेना के जवान जितेंद्र कुमार अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उनका भतीजा अपने अन्य साथियों के साथ हथियार लेकर पहुंचा और गोली चला दी।पिता-पुत्र को गोली लगी इससे मुनारिक राय की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई। सेना के जवान को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

See also  बिहार में 4 लोगों की दम घुटने से मौत, छपरा में अंगीठी बनी एक परिवार के लिए काल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now