सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर 7 मिनट तक हवा में मंडराता रहा, हाजीपुर के स्टेडियम में नीचे खड़े लोग भागने लगे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2026

सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर 7 मिनट तक हवा में मंडराता रहा, हाजीपुर के स्टेडियम में नीचे खड़े लोग भागने लगे

वैशालीः मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर हाजीपुर से उड़ान भरते ही 3 मिनट तक हवा में स्थिर हो गया। वो स्टेडियम के ऊपर ही एक ही जगह पर मंडराता रहा।हेलिकॉप्टर के होवर करने से अक्षयवट राय स्टेडियम में नीचे खड़े लोग इधर-उधर भागने लगे।हेलीकॉप्टर के अपेक्षा से अधिक समय तक हवा में रहने से मौके पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों की चिंता बढ़ गई।
टेकऑफ के बाद हवा में रुका रहा हेलीकॉप्टर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने स्टेडियम से सामान्य रूप से उड़ान भरी, लेकिन आगे बढ़ने के बजाय कुछ देर तक एक ही स्थान पर हवा में मंडराता रहा। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस ने स्टेडियम में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान की ओर हटाना शुरू कर दिया। कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति भी बनी रही।


लोकेशन स्पष्ट होने के बाद पटना के लिए रवाना
करीब सात मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने सामान्य रूप से उड़ान जारी रखी और पटना की ओर रवाना हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बाद में बताया कि पायलट को आगे की लोकेशन स्पष्ट नहीं मिल रही थी। इसी कारण हेलीकॉप्टर को कुछ समय तक हवा में होल्ड करना पड़ा। लोकेशन स्पष्ट होने के बाद उड़ान सामान्य रूप से जारी रखी गई।
प्रशासन ने बताया सामान्य प्रक्रिया
घटना के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह सुरक्षा और उड़ान संचालन से जुड़ी सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा था।अधिकारियों के अनुसार पूरे समय स्थिति नियंत्रण में रही और किसी प्रकार की तकनीकी या सुरक्षा संबंधी समस्या नहीं थी।

See also  हिंदू लड़की के साथ शादीशुदा नदीम ने नवीन बनकर मंदिर में की शादी, उत्तराखंड में 2 लड़कियों सहित दूल्हे पर केस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now