झारखंड सरकार नई दिल्ली में आयोजित करेगी ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’,जुटेंगे देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपति व नीति निर्धारक,IPRD की ओर से दिया गया न्योता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2026

झारखंड सरकार नई दिल्ली में आयोजित करेगी ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन',जुटेंगे देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपति व नीति निर्धारक,IPRD की ओर से दिया गया न्योता

रांचीः गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आईटी विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उक्त अधिकारियों ने आगामी 08 एवं 09 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय परामर्श सम्मेलन (नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन)” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी मौजूद रहे।


विदित हो कि झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राज्य के औद्योगिक, तकनीकी और पर्यटन विकास का रोडमैप खींचा जाएगा। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कई बड़े नीति निर्धारक, निवेशक और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उद्योग जगत के हितधारकों से महत्वपूर्ण सुझाव एवं प्रतिक्रिया आमंत्रित करने के लिए तीनों विभागों से जुड़े विभिन्न नीतियों जैसे Jharkhand AI Policy, Jharkhand Investment Promotion Policy, Jharkhand Tourism Policy, Jharkhand Textile Policy, JIADA Regulations, PPP Policy का कांसेप्ट पेपर, सहित अन्य नीतियां प्रारूप के तौर पर जारी की जाएंगी। यह कार्यक्रम बदलते परिवेश को देखते हुए झारखण्ड में आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डिजिटल गवर्नेंस, औद्योगिक विकास और पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं को आगे बढ़ाने तथा “एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज” के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार का मानना है कि इस आयोजन से न केवल झारखंड में निवेश आएगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
यह आयोजन दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (WEF) में राज्य की पहली बार हुई मौजूदगी और उससे निकले परिणाम को मजबूत करने तथा राज्य में वैश्विक निवेश को गति देने, राज्य की कोर थीम “एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज” को धरातल पर उतारने और ‘झारखंड विज़न 2050’ के दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
IT, AI एवं डिजिटल गवर्नेंस पर मंथन:
कार्यक्रम के पहले दिन के पहले सत्र में ‘डिजिटल गवर्नेंस और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर’ पर गहन चर्चा होगी। इसमें देश के शीर्ष आईटी विशेषज्ञ और सरकारी नीति निर्माता झारखंड में आधुनिक आईटी, आईटी पार्क, एआई और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े निवेश तथा साझेदारी को तलाशने पर विचार-विमर्श करेंगे। तत्पश्चात सरकार और आईटी,एआई और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े व्यापारिक प्रतिनिधियों के बीच (B2G) सीधी बातचीत होगी। पहले दिन का समापन ‘झारखंड में एआई (AI) भविष्य को आकार देना’ विषय पर केंद्रित विशेष सत्र से होगा, जहां राज्य के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नीति प्रारूप पर चर्चा होगी और एआई क्षेत्र की संभावनाओं पर जोर रहेगा। इस बीच आईटी विभाग और कंपनियों के बीच कुछ MoU भी हस्ताक्षर किया जायेगा।

See also  टीवी में अचानक हुए विस्फोट से लगी घर में आग, जमशेदपुर में सामने आया चौकाने वाला मामला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now