सऊदी अरब में फंसा गिरिडीह का मजदूर, परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2026

सऊदी अरब में फंसा गिरिडीह का मजदूर, परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई

गिरिडीह: बगोदर प्रखंड और आसपास के क्षेत्रों के प्रवासी मजदूरों का विदेशों में फंसे और मौत होने का मामला लगातार सामने आ रही है।जिससे प्रवासी मजदूरों सहित उनके परिजन भी डरे-सहमे रहते हैं।सऊदी में मजदूर के फंसे होने का मामला एक बार फिर सामने आया है। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेतको के रहने वाले महेंद्र महतो जो सऊदी अरब में पिछले 6 माह से वहां फंसे हुए है। पति के सऊदी अरब से होने से घर पर पत्नी,बूढ़े माता-पिता और तीन बच्चों का खर्च चलना मुश्किल हो गया है।पत्नी ने बताया कि पति से बात हो रही है और वहां बुरी तरह से फंस चुका हैं।वह किसी तरह अपने देश लौटना चाह रहे हैं लेकिन वह लौट नहीं पा रहा है। वतन लौट के लिए पल पल बिताना भारी पड़ रहा है।वहीं प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सिकन्दर अली ने महेंद्र महतो की वतन वापसी मांग करते हुए कहा कि रोजी-रोटी के लिए लाखों लोग विदेश जाते हैं, लेकिन वहां शोषण और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। सरकार को प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और रोजगार के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।हमारे क्षेत्र में रोजगार के साधन बढ़ानी चाहिए ताकि पलायन रोका जा सके।

See also  पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला की कांग्रेस में घर वापसी, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने दिलाई सदस्यता

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now