वैशाली के ज्वेलरी शॉप में 25 लाख की लूट, सोने और चांदी के आभूषण लेकर फरार हुआ बदमाश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2026

वैशाली के ज्वेलरी शॉप में 25 लाख की लूट, सोने और चांदी के आभूषण लेकर फरार हुआ बदमाश

वैशालीः जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर करीब 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।
घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी राजकिशोर कुमार सोमवार रात करीब नौ बजे लालगंज बाजार स्थित अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह जारंग गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंचे, झाड़ियों में पहले से घात लगाए बैठे चार हथियारबंद बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली।
पिस्टल तानकर लूटे सोने-चांदी के आभूषण
पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि अपराधियों ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और बाइक की चाबी निकालकर डिक्की खोल दी। बदमाश डिक्की में रखा करीब 200 ग्राम सोने के आभूषण, डेढ़ किलोग्राम चांदी के पायल सहित अन्य जेवरात से भरा बैग लूट ले गए। इसके अलावा जेब में रखे कुछ आभूषण भी छीन लिए।
दो बाइक से फरार हुए बदमाश
लूटपाट के बाद अपराधियों ने व्यवसायी को पीछे मुड़कर नहीं देखने की धमकी दी और दो बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
एफएसएल टीम ने की जांच, पुलिस की छापेमारी जारीसूचना मिलते ही बेलसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंगलवार को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।
प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस वैज्ञानिक और मानवीय सूचना के आधार पर अपराधियों की पहचान कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

See also  बोकारो में वार्ड सदस्य पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now