रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए धौनी,दीपिका समेत झारखंड के कई संतों को किया गया आमंत्रित

रांची : 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, तीरंदाज दीपिका कुमार को आमंत्रित किया गया है। राजनीतिक हस्तियों में पूर्व सांसद करिया मुंडा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह समेत कई संतों को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया है।
सिमडेगा के रामरेखा धाम के संत अखंड दास, बाबा बैद्यनाथ धाम के गुलाबनंद ओझा, रिखिया पीठ से स्वामी निरंजनानंद, ठाकुर अनुकुलचंद आश्रम से मलय सरकार, को आमंत्रण भेजा गया है। साथ ही भारत सेवाश्रम आश्रम से स्वामी भूतेशनंद, चिन्मय मिशन बोकारो से साध्वी सुचेता चैतन्य, गिरिडीह साध्वी ज्ञानानंद, सरायकेला से मृत्युंजय बाबा, चुटिया राम मंदिर से महंथ गोकुल दास, संकट मोचन मंदिर रांची से सूर्य नारायण दास, तपोवन मंदिर रांची से ओम प्रकाश शरण को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा कई और साधू संत को आमंत्रण भेजा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now