क्रिसमस की खरीददारी करने गए दो भाईयों की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 24, 2023

सिमडेगा : केरसई थानाक्षेत्र के महुआटोली रोड़ पर राजाबंध पुलिया के समीप सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों भाई क्रिसमस की खरीददारी करने गए थे उसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।
दुर्घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार चोंगीटोली महुआटोली के रहने वाले समीर डुंगडुंग और हर्षित डुंगडुं क्रिसमस की खरीददारी करने रविवार देर शाम स्कूटी से बाजार गए थे, बाजार से लौटते समय उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। स्कूटी की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाईयों ने हेलमेट नहीं पहना था।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मुन्ना रमनी घटनास्थ्ल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया और क्रिसमस की तैयारी कर रहा परिवार शोक की लहर में डूब गया। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, पूर्व मुखिया बालासियुस खेस्स, वार्ड पार्षद विजय केरकेट्टा और अरविंद यादव मृतक के घर पहुंचे और परिवार वालों का ढांढ़स बढ़ाया।

See also  देवघर कोषागार में अवैध निकासी का मामला, सारवां थाने में प्राथमिकी दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now