- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

राज्यसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने कर दिया बड़ा इशारा ! JMM ने लिखा…अब तक 61, रात है बाक़ी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 17, 2026

hemant soren with pranav jhar and baidhyanat ram

रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले हेमंत सोरेन ने महागठबंधन के दो प्रत्याशियों बैद्यनाथ राम और प्रणब झा के साथ तस्वीर साझा कर बड़ा संदेश दिया है । हेमंत सोरेन ने जीत के प्रति आश्वस्त रहने का संदेश दिया है साथ ही क्रास वोटिंग की सारी संभावनाओं को भी खत्म कर दिया है । गौरतलब है कि बीजेपी ने परिमल नाथवाणी को समर्थन दिया है जिसके बाद मामला दिलचस्प हो चुका है ।

हेमंत सोेरेन ने संभाली कमान

राज्यसभा चुनाव को लेकर शुरुआत में महागठबंधन में थोड़ी उहापोह की स्थिति थी लेकिन जैसे ही कमान हेमंत सोरेन ने संभाली वैसे ही पलड़ा भारी हो गया । हेमंत सोरेन ने ना सिर्फ महागठबंधन विधायकों की बैठक की बल्कि उन्हें क्रास वोटिंग को लेकर सचेत भी किया है । बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन ने अपनी पार्टी और सहयोगी दलों के विधायकों को साफ निर्देश दिया है कि हर हाल में प्रणव झा और वैद्यनाथ राम जीतने चाहिए ।

See also  हेमंत कैबिनेट की बैठक में 10 एजेंडों पर लगी मुहर, आउटसोर्सिंग कंपनी के लिए नियमावली लागू, नियुक्ति में देना होगा आरक्षण

वैद्यनाथ राम और प्रणव झा की जीत तय !

माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन के कमान संभालने के बाद कांग्रेस खेमे में भी आत्मविश्वास बढ़ गया है । आरजेडी विधायकों के बारे में शुरु मे आशंका जताई जा रही थी कि वे क्रास वोटिंग कर सकते हैं लेकिन हेमंत सोरेन के साथ हुई बैठक के बाद आरजेडी के विधायक शायद ही ऐसा करने की सोचे ।

ChatGPT Image Jun 17 2026 at 08 27 26 PM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now