- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

नालंदा में चलती बस में दौड़ा करेंट, पति-पत्नी की मौत, कई यात्री झुलसे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 17, 2026

डेस्कः बिहार के नालंदा में बुधवार को एक दर्दनाक घटना हुई। जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र के पास यात्रियों से भरी बस की छत पर रखी साइकिल में 11 हजार वोल्ट का तार सट गया, जिससे बस में करेंट दौड़ गयी। इसकी चपेट में आने से दो यात्रियों की जान चली गयी है। साथ ही कई यात्रियों के झुलसने की सूचना है। करेंट का झटका इतना जोरदार था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार, बस की छत पर साइकिल रखी हुई थी, जो सड़क के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तार से सट गयी, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी और बस में करेंट दौड़ने से कई यात्री जख्मी हो गये। बस गिरियक के घोसरावां से बिहारशरीफ की ओर जा रही थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी। आगे अस्पताल में इलाजरत लोगों की तस्वीरें देखें…

See also  बिहार में विजिलेंस डिपार्टमेंट को किया गया खत्म, सभी अफसर स्टेट पुलिस में होंगे शामिल

nalanda bus electrocutionWhatsApp Image 2026 06 17 at 1 1
दंपति के घर पहुंचने से एक किमी पहले हुआ हादसा
यह घटना पावापुरी समवशरण मंदिर के पास घटी। बस पर ईंट भट्ठा से काम कर लौट रहे करीब 25 मजदूर सवार थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को विम्स (VIMS) अस्पताल लाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में पति-पत्नी शामिल हैं, जिनकी पहचान घोसरावां निवासी 40 वर्षीय रुदल मांझी (पिता- राजेंद्र मांझी) और उनकी पत्नी 35 वर्षीय फूलो देवी के रूप में हुई है। इनका घर पहुँचने में मात्र 1 किलोमीटर का फासला बचा था कि यह घटना घट गई।
अस्पताल पहुंचे BDO और CO
इस हादसे में बस सवार अन्य सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। घटना के बाद गिरियक और पावापुरी थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। वहीं सूचना मिलने के बाद बीडीओ और सीओ भी अस्पताल पहुंचे और घायल लोगों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की।

See also  बिहार में घूसखोर महिला BDO हुई अरेस्ट, विजलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now