- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

मुजफ्फरपुर में कुख्यात अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़, प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी बदमाश को लगी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 17, 2026

मुजफ्फरपुर में कुख्यात अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़, प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी बदमाश को लगी गोली

डेस्कः मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर रात पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का आरोपी अमित कुमार घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अपराधी को इलाज के लिए SKMCH में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।मुसहरी थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को हाल के दिनों में मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। अमित कुमार पर कुछ दिन पहले हुए चर्चित प्रॉपर्टी डीलर अंकित रंजन उर्फ प्रभात मिश्रा हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है।
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
जानकारी के अनुसार बेला और मुसहरी थाना की पुलिस संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे अमित कुमार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की।जब पुलिस टीम ने उसे घेर लिया तो उसने खुद को फंसता देख पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। इसी दौरान एक गोली अमित के पैर में लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
घटनास्थल पहुंचे एसएसपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार सुबह एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र स्वयं घटनास्थल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इसके बाद एसएसपी एसकेएमसीएच पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टरों से घायल अपराधी की स्थिति की जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि आरोपी की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।
हत्याकांड में लंबे समय से थी तलाश
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले मुसहरी थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी अंकित रंजन उर्फ प्रभात मिश्रा की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच के दौरान इस हत्याकांड में वैशाली के महुआ निवासी अमित कुमार और अन्य अपराधियों की संलिप्तता सामने आई थी।वारदात के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं।
हथियार और बाइक बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी की बाइक,अवैध हथियार और कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। अस्पताल में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और आरोपी के वार्ड के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमित से पूछताछ के आधार पर हत्याकांड में शामिल अन्य शूटरों और सहयोगियों की तलाश तेज कर दी गई है।जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की संभावना है।

See also  चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now