गिरिडीहः जिले के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के सिरमाडीह गांव में अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम देखने को मिला है। पति ने अपनी छोटी बहू के साथ मिलकर अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। सिरमाडीह निवासी दौलत साव का अपनी छोटी बहू प्रीति साव के साथ दो साल से अवैध संबंध होने की बात सामने आयी है। जिसका उसकी पत्नी कुलसी देवी लगातार विरोध करती थी।
घटना शुक्रवार शाम की है। हत्या के बाद शव को पहले ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब आरोपी पति दौलत साव इसमें सफल नहीं हुआ, तो उसने रविवार की सुबह नौ बजे भरकट्ठा ओपी जाकर पुलिस को पत्नी की किसी के द्वारा हत्या करने की सूचना दी। इसके बाद भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडये ने बंद घर का ताला खुलवाया। बाद में मामले का खुलासा होने पर ओपी प्रभारी पति और उसकी छोटी बहू को हिरासत में लेकर भरकट्टा ओपी ले गये।
सुसर तीनों बहूओं पर रखता था गलत नजर
दौलत साव की मंझली बहू समेत उसके अगल-बगल की महिलाओं ने बताया कि उसके तीन पुत्र हैं। दौलत पर अपनी दो बहुओं के साथ पहले भी गलत काम करने का आरोप लग चुका है, जिसे लेकर कई बार पंचायती भी हुई थी। घटना के बाद बड़ी बहू, दूसरी जगह घर बनाकर रहने लगी, जबकि मंझली बहू हेमंती देवी और छोटी बहू घर के अंदर अलग-अलग कमरे में सास-ससुर के साथ रहने लगी। दौलत की पत्नी पांच वर्षो से लकवा ग्रस्त थी। इसी बीच दौलत का अवैध संबंध उसकी छोटी बहू से हो गया। जिसका पत्नी विरोध करती थी। दौलत हमेशा पत्नी को चाकू या ग्राइंडर मशीन से हत्या करने की धमकी देता था। शनिवार शाम को उसकी छोटी गोतनी प्रीति व ससुर दौलत ने सास के नहीं मिलने की बात कही, फिर रविवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी का किसी ने हत्या कर दी है।
पूछताछ में हुआ खुलासा
एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि घटना के बाद एसआईटी बनायी गयी। एसआईटी ने जब दौलत और प्रीति से कड़ाई के साथ पूछताछ कि तो दोनों ने हत्याकांड में अपनी भागीदारी स्वीकार कर ली। दोनों ने बताया कि शनिवार की शाम पांच बजे कुसली खटिया पर सोयी हुई थी। घर में कोई नहीं था। इसी दौरान कमरे के अंदर गये और दरवाजा बंद कर दिया। प्रीति ने पैर पकड़ा और दौलत ने चाकू से गला रेत दिया।
अवैध संबंध का खुलासा
ससुर का छोटी बहू के साथ था अवैध संबंध: पूरे गांव के लोगों और बड़ी बहू ने बताया कि ससुर दौलत साव एवं छोटी बहू प्रीति कुमारी के बीच अवैध संबंध था। दोनों पति-पत्नी की तरह एक साथ रहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले जब बहू अवैध संबंध के लिए मना करती थी तो ससुर बहू को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला देता था जिसके बाद संबंध बनाता था। जब बहू को इसकी भनक लगी तो समाज को बताया एवं गांव में पंचायत भी हुई। भरी पंचायत में बहू ने अपने ससुर की चप्पल से पिटाई भी की थी। इसके बाद ससुर ने माफी मांग ली थी। जिसके बाद प्रीति को उसका पति अपने साथ हैदराबाद ले गया। कुछ दिनों बाद वह हैदराबाद से आकर गांव में रहने लगी। बाद में ससुर के साथ वह सब मर्जी से होने लगा और आज इस अवैध संबंध की वजह से दोनों ने अपनी सास की क्रूर तरीके से ग्रैडर हत्या कर दी। बहू को डेढ़ वर्ष का एक बेटा है।







