- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

लोहरदगा से धरमजयगढ़ तक नयी रेल लाइन, मंत्रालय ने विशेष रेल परियोजना के तहत दी मंजूरी

लोहरदगा से धरमजयगढ़ तक नयी रेल लाइन, मंत्रालय ने विशेष रेल परियोजना के तहत दी मंजूरी

रांचीः रेल मंत्रालय ने झारखंड के लोहरदगा से छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ तक नयी रेल लाइन परियोजना को विशेष रेल परियोजना के रूप में मंजूरी दे दी है। लगभग 291.881 किमी लंबी इस रेल परियोजना के अधिूसचित होने के साथ ही छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले को रेल नेटवर्क से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। यह प्रस्तावित रेल लाइन झारखंड के लोहरदगा से शुरू होकर जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव होते हुए धरमजयगढ़ तक जायेगी।
परियोजना के पूरा होने पर झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई आदिवासी तथा दूरस्त क्षेत्रों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय विकास, रोजगार और व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी। खनिज, कृषि और वन उत्पादों के परिवहन में भी आसानी होगी। नई रेल लाइन का सबसे बड़ा लाभ कृषि व व्यापार क्षेत्र को मिलने की उम्मीद है। जशपुर अपनी जैविक खेती, सुगंधित धान, मक्का, दलहन, सब्जियों व बागवानी उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है।इस परियोजना के लिए पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इसे प्राथमिकता देने का आग्रह किया था।

See also  रोशनी खलखो बनीं रांची की मेयर, बन्ना गुप्ता की पत्नी ने मानगो में चुनाव जीता, सांसद के बेटे और विधायक के भाई चुनाव हारे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now