- Advertisement -

आर्चबिशप हाउस पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन ने यीशू के किये दर्शन, झारखंडवासियों को दी क्रिसमस की बधाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 23, 2023

 

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुरूलिया रोड़ स्थित आर्चबिशप हाउस पहुंच कर प्रभु यीशू के दर्शन किये। उन्होने आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर उन्हे क्रिसमस और नये साल की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने आर्चबिशप कैंपस में बालक प्रभु यीशू के दर्शन किये। आर्चबिशप ने भी मुख्यमंत्री को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

hemant bishop1
मुख्यमंत्री ने भी क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि क्रिसमस का पर्व हम सभी के लिए उत्साह, उमंग और हर्ष का पर्व है। प्रभु यीशू से राज्यवासियों के अमन, चैन , सुख समृद्धि की कामना करते है। सीएम और आर्चबिशप के साथ इस मौके पर सहायक धर्माध्यक्ष बिशप थियोडोर मास्करेन्हास, फादर मुकुल कुल्लू, फादर असित टोप्पो, फादर अजीत कुमार खेस, फादर सहदेव प्रजापति, फादर सुशील बेक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

See also  'बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा तो विशेष सहायता तो मिलना शुरू हो गया है', केंद्रीय बजट से नीतीश हुए खुश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now