पलामू के चार लोगों की UP सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर घायल

पलामू के चार लोगों की UP सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर घायल

मेदिनीनगर: उत्तर प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।यूपी के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पास कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में भीषण सड़क हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग डाल्टेनगंज से डेहरी में एक बारात में शामिल होने गए थे। बारात संपन्न होने के बाद वे किछौछा शरीफ से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की एक ट्रक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में मेदिनीनगर के प्रसिद्ध किताब घर के संचालक हाफिज रज्जाक, कैश अंसारी, शोहराब राईन तथा कार चालक शामिल हैं। वहीं, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।

See also  Tender Commission में मंत्रियों से भी आगे अफसर, लेते से मंत्री से ज्यादा कट; ED का खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now