- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

पटना के गेस्ट हाउस में इवेंट शो के दौरान युवती से बदसलूकी, छेड़खानी और मारपीट, 3 पर FIR दर्ज

पटना के गेस्ट हाउस में इवेंट शो के दौरान युवती से बदसलूकी, छेड़खानी और मारपीट, 3 पर FIR दर्ज

पटना: शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में एसबीआई ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में देर रात एक युवती के साथ बदसलूकी, छेड़खानी और मारपीट की घटना हुई है। पीड़िता इवेंट शो कंपनी में काम करती है और काम के सिलसिले में ही वहां मौजूद थी।पुलिस ने पीड़िता के लिखित बयान पर मुख्य आरोपित चंदन और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात गेस्ट हाउस में इवेंट शो चल रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने काम कर रही युवती पर फब्तियां कसीं और उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। विरोध करने पर मुख्य आरोपित चंदन और उसके दो अज्ञात साथियों ने युवती के साथ जबरन छेड़खानी का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की।
देर रात पहुंची डायल 112 की टीम
इस घटना के बाद गेस्ट हाउस परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति बनी रही। खुद को घिरा देख पीड़िता ने तत्काल आपातकालीन सेवा डायल 112 को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला बिहार से गिरफ्तार, दिल्ली ले गई पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता पेशेवर रूप से अलग-अलग आयोजनों में इवेंट शो और शोरूम प्रमोशन का काम करती है।घटना वाली रात वह इसी सिलसिले में गेस्ट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के काम से वहां गई थी। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने आधिकारिक बयान में आरोप लगाया है कि जब वह अपना काम निपटा रही थी, तभी वहां मौजूद चंदन नामक युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट पर उतारू हो गए और सरेआम छेड़खानी का प्रयास किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now