- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी का एक्स अकाउंट हैक करने की कोशिश, पटना में पूर्व PA पर FIR

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी का एक्स अकाउंट हैक करने की कोशिश, पटना में पूर्व PA पर FIR

पटना: बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी के आधिकारिक एक्स अकाउंट की सेटिंग्स और एक्सेस के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस संबंध में पटना के साइबर क्राइम थाने में मंत्री के बयान पर उनके पूर्व निजी सहायक (पीए) निशांत केतु झा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।अशोक चौधरी ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि पहले इस सोशल मीडिया अकाउंट का संचालन निशांत केतु झा द्वारा किया जाता था। हालांकि, अब निशांत का मंत्री कार्यालय से कोई संबंध नहीं है, लेकिन अकाउंट से जुड़ी मुख्य ईमेल आईडी का नियंत्रण अब भी उन्हीं के पास है।
वर्तमान में मंत्री की नई अधिकृत टीम जब इस अकाउंट का पूर्ण नियंत्रण अपने हाथ में लेने का प्रयास कर रही है, तो तकनीकी जानकारियां और एक्सेस न मिलने के कारण इसमें भारी कठिनाई आ रही है। साइबर थाना डीएसपी नितिश चंद्र धारिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

See also  अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI की रेड, 17000 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी का मामला

नियंत्रण के बदले धन उगाही और दुरुपयोग की आशंका
इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब मंत्री की ओर से आरोप लगाया गया कि अकाउंट का क्रेडेंशियल और ईमेल एक्सेस वापस करने के बदले में पैसों की मांग की जा रही है।
शिकायत में इस बात पर विशेष चिंता जताई गई है कि यह सोशल मीडिया हैंडल सरकार में एक मंत्री के रूप में उनके आधिकारिक जनसंपर्क और सार्वजनिक संवाद का मुख्य जरिया है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अनाधिकृत पहुंच या हस्तक्षेप से इसके दुरुपयोग और जनता के बीच भ्रामक संदेश जाने की पूरी आशंका है। फिलहाल साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now