रांचीः धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर पहुंचे। इस दौरान गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और रांची की मेयर रोशनी खलखो ने भी बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर शत-शत नमन। आज रांची स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
धरती आबा ने जल, जंगल, जमीन, स्वाभिमान और आदिवासी-मूलवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया। pic.twitter.com/0lu34DejDo
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 9, 2026
धरती आबा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी शहादत को याद करते हुए कहा कि उनका संघर्ष, त्याग और विचार आज भी हमें सामाजिक न्याय, अधिकारों की रक्षा तथा जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।धरती आबा का सपना और उनके आदर्श हमारे लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।उलगुलान की चेतना, संघर्ष की मशाल और जन-जन के स्वाभिमान के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने हमें सिखाया कि अपनी पहचान, अपनी संस्कृति और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष ही सबसे बड़ी शक्ति है। उनका जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
आज माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के साथ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) पर कोकर, रांची स्थित उनकी पावन समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
भगवान बिरसा मुंडा जी का अदम्य… pic.twitter.com/xLlCWDAFvR
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) June 9, 2026


