MLA-MLC बनाने का झांसा देकर किया यौन शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर ठगे लाखों रुपया

MLA-MLC बनाने का झांसा देकर किया यौन शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर ठगे लाखों रुपया

गयाजीः चाकंद इलाके की रहने वाली एक शिक्षिका को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLC बनाने का झांसा देकर एक शिक्षक सहित तीन लोगों के द्वारा बनारस और गयाजी शहर के होटलों में बुलाकर यौन शोषण करने और शिक्षिका का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर देने की धमकी देकर उससे 14 लाख 81 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर कोर्ट के आदेश पर कोतवाली थाने में रविवार को FIR दर्ज की गई है। इसमें बक्सर जिले के रहने वाले गंगाराम, प्रकाश और कृष्णा के विरुद्ध धारा 420, 384, 376 और 120 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए संपर्क कर बनारस बुलाया, नशीला पदार्थ पिलाकर किया यौन शोषण
पीड़ित शिक्षिका ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया और प्रकाश के द्वारा बताया गया कि उनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। अगर वह जीवन में आगे बढ़ना चाहती है तो उसे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से MLA-MLC बनवा देंगे। इसी क्रम में व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों की मीटिंग को लेकर फरवरी 2024 में उसे बनारस बुलाया गया और संघ की आवश्यकताओं की पूर्ति को लेकर 1.50 लाख रुपये मांगे गए। प्रकाश के विश्वास में आकर वह 1.50 लाख रुपये नकदी लेकर बनारस गई। वहां प्रकाश ने उसे होटल में ठहराया और खाना खाने के दौरान कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दिया। इससे उसे चक्कर आने लगा। बाद में उसने यौन शोषण किया और उसके सहयोगी कृष्णा और गंगाराम की मदद से उसका अश्लील वीडियो भी बनाया।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल
होश आने के बाद उसने अपनी स्थिति देखी तो उसका विरोध किया। तब उन लोगों ने उसे जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद प्रकाश उसे ब्लैकमेल करता रहा और गया जी शहर में रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और उससे अब तक करीब 14 लाख 81 हजार रुपये ठग लिया। उक्त लोगों की हरकतों से वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है और भारी कर्ज में डूब चुकी है।
कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस
इधर, कोर्ट के आदेश पर पीड़िता के बयान पर कोतवाली SHO धनंजय कुमार सिंह ने बक्सर जिले के रहने वाले गंगाराम, प्रकाश और कृष्णा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, इस केस का इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर सब इंस्पेक्टर कुमारी मनीषा सिंह को बनाया गया है।

See also  घुटने के बल चल रहे छात्र, बेल्ट से पीट रहा टीचर; कोचिंग इंस्टीट्यूट के वीडियो पर मचा हड़कंप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now