- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

गिरिडीह में पिता ने तीन बेटियों की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गिरिडीह में पिता ने तीन बेटियों की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गिरिडीहः जिले के मुफ्फसिल तुरुकडीहा गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी है। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। मामले की जानकारी पर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के साथ मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे। जहां बेटियों की जान लेने वाले मुफ्फसिल थाना इलाके के तुरुकडीहा निवासी नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने घटना की पुष्टि की है।
मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी पिता गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए SDPO जीतबाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नंदू यादव को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है।

See also  ED ने मल्टी लेबल मार्केटिंग घोटाले में चंद्रभूषण और प्रियंका सिंह को किया गिरफ्तार ,307 करोड़ के घोटाला मामले में पति-पत्नी से पूछताछ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now