BJP ने AI से बने VIDEO को शेयर कर दिखाया ‘पटना का विकास’, सोशल मीडिया पर किया जा रहा हैं ट्रोल

BJP ने AI से बने VIDEO को शेयर कर दिखाया 'पटना का विकास', सोशल मीडिया पर किया जा रहा हैं ट्रोल

पटनाः बीजेपी ने बिहार में NDA शासन के दौरान हुए विकास को दिखाने के लिए AI वीडियो का इस्तेमाल किया। बुधवार को बीजेपी की ओर से पटना की सड़कों को जगमगाते हुए दिखा रहे एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। बीजेपी बिहार और बिहार झारखंड के एक्स अकाउंट के अलावा BJP के कई बड़े नेताओं ने इस वीडियो को अपने अकाउंट से शेयर कर चमकते बिहार की तस्वीर दिखाई।


AI वीडियो की पोल ऐसे खुली
पटनासाहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद हो या दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर तमाम नेताओं ने इस वीडियो को शेयर कर विकसित पटना और NDA शाषण में हुए विकास को दिखाया गया। बिहार के बाहर रह रहे लोगों को इस वीडियो ने खूब आकर्षित किया। पटना के मरीन ड्राइव से लेकर अटल पथ तक शानदार लाइटिंग के वीडियो ने कई लोगों को मोह लिया।


इस वीडियो की हकीकत जानने की लोगों में दिलचस्पी जागी और उसके बाद इसकी पड़ताल की गई तो सच सामने आ गया। जिस वीडियो को BJP ने पोस्ट किया है उस वीडियो को अगर आप चलाएंगे तो दिखेगा कि सड़क पर आगे बढ़ते हुए एक साइनबोर्ड दिखेगा उसमें एयरपोर्ट और सचिवालय किधर से जाना है वो लिखा हुआ है लेकिन इसमें अंग्रेजी का साइनबोर्ड तो सही लिखा दिखेगा लेकिन हिंदी में कुछ और ही उटपटांग लिखा दिख रहा है। इसके बाद इस AI वीडियो की पोल खुल गई।
यहीं नहीं कुछ लोगों ने फैक्ट चेक के माध्यम से भी इस AI वीडियो की सच्चाई लोगों के सामने रख दी। सोशल मीडिया पर जब ये सच्चाई सामने आई तो कांग्रेस पार्टी ही नहीं कई पत्रकार और आम लोगों ने BJP और उनके नेताओं को ट्रोल करना शुरू कर दिया।


देखिये बीजेपी के AI वीडियो कैसे-कैसे आ रहें हैं कमेंट










See also  पूर्व MLA की महिला संग अश्लील तस्वीर वायरल,RJD विधायक के नाम से बने अकाउंट से पोस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now