रांचीः रिम्स के कर्मियों ने सोमवार को तीन महीने से वेतन भुगतान नहीं होने के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी निदेशक कार्यालय पहुंचे और रिम्स प्रशासन व स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कर्मचारियों ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने और ओपीएस सिस्टम लागू करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा
प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने स्पष्ट किया कि वे कार्य बहिष्कार नहीं कर रहे हैं।मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वार्ड और अपने कार्यस्थलों पर जूनियर कर्मचारियों को तैनात कर प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।


