Vaibhav Suryavanshi नये लूक में आए नजर, Virat Kohli ने गले लगाकर दिया बैटिंग के टिप्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘किंग’ और ‘बेबी बॉस’ का VIDEO

Vaibhav Suryavanshi नये लूक में आए नजर, Virat Kohli ने गले लगाकर दिया बैटिंग के टिप्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'किंग' और 'बेबी बॉस' का VIDEO

डेस्कः आईपीएल 2026 के खिताबी महामुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।आरसीबी की खिताबी जीत के जश्न के बीच, राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी इस बड़े मुकाबले को देखने स्टेडियम पहुंचे हुए थे। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन से ठीक पहले विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक बेहद खूबसूरत पल कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विराट कोहली वैभव सूर्यवंशी की पीठ थपथपाते और उन्हें बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोहली काफी देर तक वैभव को कुछ खास टिप्स देते नजर आए। फैंस इस वीडियो को मॉडर्न डे किंग और भविष्य के किंग की मुलाकात बता रहे हैं।


IPL 2026 से वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स भले ही फाइनल से बाहर हो गई थी। इसके बावजूद वैभव ने रिकॉर्ड बना दिया है। IPL फाइनल में 15 साल के वैभव ने 5 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।वैभव को सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप के साथ इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, मोस्ट वैलुएबल प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और मोस्ट सिक्सेज का भी खिताब मिला है। इन पुरस्कारों के जरिए उन्होंने कुल 45 लाख रुपए की इनामी राशि हासिल की, जबकि सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने पर उन्हें टाटा सियेरा कार भी पुरस्कार में मिली।


वैभव को ऑरेंज कैप मिला है। वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महज 15 साल और 65 दिन की उम्र में यह उपलब्धि अपने नाम की है। 16 मैचों में उन्होंने 776 रन बनाए हैं, जो इस सीजन किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन हैं।इस बीच उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। वैभव ने साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उन्होंने ये उपलब्धि 23 साल 237 दिन की उम्र में हासिल की थी।


सूर्यवंशी ने बनाया एक सीजन में 72 छक्कों का रिकॉर्ड
वैभव ने सीजन में सबसे ज्यादा 237.30 के स्ट्राइक रेट से भी रन बनाए और ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का अवार्ड अपने नाम किया। आईपीएल के इतिहास में इतने स्ट्राइक रेट से किसी भी खिलाड़ी ने 700 या उससे ज्यादा रन नहीं बनाए।वहीं, सूर्यवंशी ने इस सीजन में रिकॉर्ड 72 छक्के लगाए। वह एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 59 छक्के लगाए थे। इस सीजन में जोरदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यवंशी को ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ भी चुना गया है।


अवॉर्ड पाने के बाद वैभव ने क्या कहा था ?
अवार्ड मिलने के बाद वैभव ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इंटरव्यू देना उनके लिए बल्लेबाजी से ज्यादा मुश्किल काम है। वैभव ने कहा, ‘अच्छा लग रहा है, लेकिन इंटरव्यू देने के कारण थोड़ा दबाव महसूस हो रहा है। मैं आजकल दूध भी नहीं पी रहा हूं।उन्होंने कहा कि क्रिकेट में लगातार सफलता हासिल करने के लिए हर मैच में एक जैसी बल्लेबाजी नहीं की जा सकती और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है। हर मैच को एक ही मोड से नहीं खेला जा सकता। आपको हर मुकाबले के हिसाब से अपनी योजना बनानी पड़ती है। आने वाले समय में फिटनेस उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।


बॉलीवुड की भी वैभव पर नजर
वैभव के शानदार प्रदर्शन के कारण अब बॉलीवुड की भी नजर उनपर पड़ी है। पद्म भूषण से सम्मानित डायरेक्टर शेखर कपूर ने वैभव को अपने फिल्म में कास्ट करने की इच्छा जताई है। शेखर कपूर इन दिनों अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘मासूम’ के नए सीक्वल की तैयारियों में बिजी हैं।इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर वैभव की तारीफ करते हुए एक बयान दिया है। उन्होंने X पर लिखा कि अगर सूर्यवंशी इतने शानदार क्रिकेटर न होते, तो मैं उन्हें ‘मासूम’ फिल्म में कास्ट कर सकता था।

See also  जमशेदपुर के MGM अस्पताल में चौथे तल्ले से कूदकर मरीज ने दी जान, गंभीर रोग से था पीड़ित

576031 1780258321
अब श्रीलंका में इंडिया A के लिए खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी
वैभव ने इस सीजन के 15 मैचों में 48.50 की औसत और 237.30 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। उनके इस प्रदर्शन के बाद उन्हें तुरंत भारतीय टी20 टीम में शामिल करने की मांग उठने लगी है। आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी को आराम नहीं मिलने वाला है। वे जल्द ही भारतीय जर्सी में एक्शन में नजर आएंगे। वैभव 9 जून 2026 से श्रीलंका में शुरू होने वाली भारत ए, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच वनडे ट्राई-सीरीज में इंडिया ए टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now