1 जून से बढ़े LPG के दाम, 42 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, 6 माह में 97% महंगा हुआ LPG

1 जून से बढ़े LPG के दाम, 42 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, 6 माह में 97% महंगा हुआ LPG

डेस्कः मिडिल ईस्ट की टेंशन और होमुर्ज स्ट्रेट बंद होने की वजह से लगातार फ्यूल और एलपीजी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। नई दरों के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर अब 3113.50 रुपये का हो गया है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये पहुंच गई है। ये बदलाव 1 जून से प्रभावी होगा, होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। हालांकि, घरेलू इस्तेमाल के सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
मौजूदा साल में लगातार 7वीं बार इजाफा देखने को मिला है। खास बात तो ये है कि 19 किलो के सिलेंडर के दाम में 6 महीने में 97 फीसदी महंगा हो चुका है। मई के महीने में 993 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. जिसकी वजह से 19 किलो के LPG के दाम 3000 रुपए के लेवल को पार कर गए थे। वहीं दूसरी ओर छोटू सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी देखी गई है।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं
एएनआई के एक्स पर किए पोस्ट के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर होल्डर्स को बड़ी राहत मिली है। रिपोर्ट के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसकी वजह से देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी की कीमत 913 रुपए, कोलकाता में 939 रुपए, मुंबई में 912.50 रुपए और चेन्नई में 928.50 रुपए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार 7 मार्च को बदलाव किया गया था।तब देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए का इजाफा हुआ था।
छोटू सिलेंडर भी हुआ महंगा
वहीं दूसरी ओर छोटू सिलेंडर यानी 5 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। एएनआई के एक्स पर किए पोस्ट के अनुसार दिल्ली में छोटू सिलेंडर के दाम में 11 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद यहां पर छोटू सिलेंडर की कीमत यानी फ्री ट्रेड एलपीजी के दाम 821.50 रुपए हो गए हैं। ये कीमतें 1 जून यानी आज से लागू हो गई हैं।

See also  झारखंड में शादीशुदा टीचर को स्टूडेंट से हुआ प्यार, कर ली दोनों ने शादी, पत्नी पहुंच गई थाने

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now